आज का पंचांग- 30 अप्रैल, 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं

30 अप्रैल 2022 Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तथा दिन शनिवार है ।

संस्कृति
Aaj Ka Panchang

आज का अंग्रेजी दिनांक :30.04.2022
श्रीसंवत् : २०७९ (राक्षस)
शक: १९४४
सौम्यायन याम्यगोल: बसंत रऋतु
माह : वैशाख
पक्ष: कृष्ण
तिथि : अमावस्या
दिन : शनिवार
नक्षत्र : अश्विनी
योग : प्रीति
सूर्योदय : 05:32
सूर्यास्त : 06:28
सूर्य : मेष राशि में।
चंद्रमा : मेष राशि में।
—————————————
आज का दिशा शूल : पूर्व।
—————————————
आज का राहुकाल :
प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक।
—————————————–
आज का पर्व-त्यौहार व मुहूर्त : स्नान दान की श्राद्ध अमावस्या, शनि अमावस्या।
————————————–
आज का खास
आज शनि अमावस्या है। आज वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और यहां इसकी कोई मान्यता भी नहीं होगी। बावजूद शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगना एक दुर्लभ संयोग माना गया है। इस दिन त्रिग्रही योग भी बन रहा है। शनि अमावस्या के दिन भगवान सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में गोचर करेंगे। इसका असर लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दिन खासकर जिन जातकों का शनि की महादशा, अंतर्दशा, शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रहे हैं उन्हें शनि की शांति के उपाय करना चाहिए। इस दिन शनि की शांति के लिए किया गया उपाय सर्व सिद्ध होता है और शनि की कृपा बनती है।
—————————————
आलेख….
पं.चेतन पाण्डेय
जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श

Leave a Reply

Your email address will not be published.