Aaj Ka Panchang: अक्षय तृतीया आज, ग्रह-नक्षत्रों के बनेंगे दुर्लभ संयोग
आज का अंग्रेजी दिनांक :03.05.2022
श्रीसंवत् : २०७९ (राक्षस)
शक: १९४४
सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु
माह : वैशाख
पक्ष: शुक्ल
तिथि : तृतीया
दिन : मंगलवार
नक्षत्र : रोहिणी
योग : शोभन
सूर्योदय : 05:30
सूर्यास्त : 06:30
सूर्य : मेष राशि में।
चंद्रमा : वृष राशि में।
—————————————
आज का दिशा शूल : उत्तर।
—————————————
आज का राहुकाल :
अपराह्न 3 बजे से 4:30 बजे तक।
—————————————–
आज के पर्व-त्यौहार व मुहूर्त : अक्षय तृतीया व्रत, भगवान परशुराम जयंती, श्री बद्रीकेदार यात्रा, प्रसूति स्नान, लाल वस्त्र धारण, आज विवाह के लिए दिवा एवं निशा दोनों लग्न हैं।
(नोट: आज कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य एवं क्रय-विक्रय नि:संकोच किया जा सकता है।)
————————————–
आज का खास….
आज अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्त तिथि होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया कोई भी कार्य स्वयंसिद्ध होता है। अक्षय तृतीया पर ग्रह-नक्षत्रों के कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया पर स्नान और दान का भी बहुत महत्व है। आज का दिन खरीदारी के लिए भी उत्तम माना गया है। इस बार अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और मंगलवार दिन का विशेष संयोग बन रहा है। इस दुर्लभ संयोग में किया गया शुभ कार्य कई गुना अधिक लाभप्रद होता है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, मंगल कुंभ राशि में, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में और बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे। मंगलवार को तृतीया तिथि होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह योग हर प्रकार के कार्यों को सिद्ध करने वाला होता है।
—————————————
आलेख….