Aaj Ka Panchang-05 मई, 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी/पंचमी तिथि तथा दिन गुरुवार है ।

संस्कृति
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज का अंग्रेजी दिनांक :05.05.2022

श्रीसंवत् : २०७९ (राक्षस)
शक: १९४४
सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु
माह : वैशाख
पक्ष: शुक्ल
तिथि : चतुर्थी/पंचमी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : आर्द्रा
योग : सुकर्मा
सूर्योदय : 05:29
सूर्यास्त : 06:31
सूर्य : मेष राशि में।
चंद्रमा : मिथुन राशि में।
—————————————
आज का दिशा शूल : दक्षिण।
—————————————
आज का राहुकाल :
दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।
—————————————–
आज के पर्व-त्यौहार व मुहूर्त : रोगमुक्ति स्नान, कर्णवेध, अक्षरारंभ, उपनयन, आज विवाह के लिए कोई लग्न नहीं है।
————————————–
आज का खास….
पुराणों में कहा गया है कि न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्। अर्थात् वैशाख के समान कोई महीना नहीं है, सतयुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है। नारद जी के अनुसार, इस माह को ब्रह्मा जी ने सभी माहों में श्रेष्ठ बताया है। विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा। इस महीने में भगवान विष्णु, भोलेनाथ, परशुराम और देवी की उपासना विशेष रूप से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई जन्मों तक मिलता है। मान्यता है कि वैशाख मास में धार्मिक उपाय करने से भगवान विष्णु अपनी पूर्ण कृपादृष्टि बनाए रखते हैं।
—————————————
आलेख….

Leave a Reply

Your email address will not be published.