Aaj Ka Panchang: विशेष: आज है रुक्मिणी द्वादशी, आज एक खास उपाय दूर करेगा विवाह में उत्पन्न बाधा
आज का अंग्रेजी दिनांक :13.05.2022
श्रीसंवत् : २०७९ (राक्षस)
शक: १९४४
सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु
माह : वैशाख
पक्ष: शुक्ल
तिथि : द्वादशी
दिन : शुक्रवार
नक्षत्र : हस्त
योग : वज्र
सूर्योदय : 05:24
सूर्यास्त : 06:36
सूर्य : मेष राशि में।
चंद्रमा : कन्या राशि में।
—————————————
आज का दिशा शूल : पश्चिम।
—————————————
आज का राहुकाल :
दिन में 10:30 बजे से 12 बजे तक।
—————————————–
आज के पर्व-त्यौहार व मुहूर्त: मधु सूदन द्वादशी, रुक्मिणी द्वादशी, प्रदोष व्रत, मुंडन, जातकर्म, विपणिव्यापार, सेवारंभ, अन्नप्राशन, कर्णवेध, उपनयन, गृहप्रवेश, गृहारंभ, सर्वदेव प्रतिष्ठा, जलाशय वाटिका आरंभ, वाहन क्रय।
————————————–
आज का खास….
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसे रुक्मिणी द्वादशी कहते हैं। महाभारत काल में आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का अपहरण कर विवाह रचाया था। मान्याता अनुसार, जिन जातकों के विवाह में अड़चन उत्पन्न हो रही है या विवाह नहीं हो पा रहा है, ऐसे लोगों को आज के दिन भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी जी की पूजा करने से लाभ मिलता है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। इस बार रुक्मिणी द्वादशी पर हस्त का योग बन रहा है। इस दिन भगवान सूर्य मेष और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे।
—————
ये भी पढ़ें | Aaj Ka Panchang-11 मई, 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं
आलेख….
पं.चेतन पाण्डेय
जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श