Aaj Ka Panchang-28 जुलाई, 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं

आज 28 जुलाई 2022 के श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है जो रात 11: 25 मिनट तक रहेगी। इसके पश्चात प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा।

संस्कृति

Aaj Ka Panchang: आज 28 जुलाई 2022 के श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है जो रात 11: 25 मिनट तक रहेगी। इसके पश्चात प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा।

आज का अंग्रेजी दिनांक: 28.07.2022
हिन्दी माह : श्रावण
पक्ष: कृष्ण
तिथि : अमावस्या
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : पुनर्वसु नक्षत्र 7 बजकर 5 मिनट तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र
योग : वज्र 5 बजकर 49 मिनट तक
सूर्योदय : 05:40 AM
सूर्यास्त : 07:15 PM
सूर्य : कर्क राशि में।
चंद्रमा : कर्क राशि में।
————————–
आज का दिशा शूल : उत्तर दिशा।
————————–
आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 to 03:00 तक

आज है हरियाली अमावस्या

वैसे तो हर महीने में कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या आती है, लेकिन श्रावण माह में पड़ने वाली इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पुराणों में इस अमावस्या को खास माना गया है क्योंकि ये पर्व प्रकृति से संबंध रखता है। अमावस्या तिथि होने के कारण लोग इस दिन पितृ शांति के लिए यज्ञ आदि भी करते हैं। हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, बरगद, नीम, आंवला, आम आदि वृक्ष लगाने की भी परंपरा मानी जाती है।

इन पौधों को लगाने में कुण्डली में होने वाले कई प्रकार के दोषों का शमन हो जाता है। आज गुरुवार का दिन है और मान्यता है कि इस दिन विष्णु भगवान और गुरुदेव बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की भी पूजा की जाती है क्योंकि माना जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन पीले फूल, अक्षत, चंदन हल्दी, दीप पंचामृत, तुलसी के पत्ते आदि भगवान विष्णु को अर्पित किए जाते हैं। बृहस्पतिवार को बेसन के लड्डू, गुड़ और चने की दाल का भोग लगाने का भी प्रचलन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.