Aaj Ka Panchang: आज का अंग्रेजी दिनांक: 31.05.2022
सौम्यायन सौम्यगोल: ग्रीष्म ऋतु:
माह : ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल
तिथि : प्रतिपदा
दिन : मंगलवार
नक्षत्र : रोहिणी
योग : धृति
सूर्योदय : 05:16
सूर्यास्त : 06:44
सूर्य : वृष राशि में।
चंद्रमा : वृष राशि में।
—————————————
आज का दिशा शूल : उत्तर।
—————————————
आज का राहुकाल :
अपराह्न 3:00 से 4:30 तक।
—————————- ————-
आज का पर्व-त्यौहार व मुहूर्त: आज ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।आज रात्रि 10:11 पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। प्रसूति स्नान।
————————————–
आज का खास….
आज ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है। यह पक्ष 15 दिनों का होगा। इस पक्ष में तीन मंगलवार के योग बन रहे हैं। इस पक्ष का प्रारंभ मंगलवार से हो रहा है और समापन भी मंगलवार को ही होगा। इस पक्ष में तीन मंगलवार उमस भरी भयंकर गर्मी की ओर संकेत कर रहे हैं। बुधवार का चंद्र दर्शन मुहूर्त सभी प्रकार की उपभोग वाली चीजों का भाव बढ़ा देगा। गंगा दशहरा से संबंधित गंगा स्नान एवं गंगा स्तोत्र का पाठ ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा 31 मई मंगलवार से प्रारंभ होकर 9 जून तक चलेंगे। 9 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। निर्जला एकादशी व भीमसेनी एकादशी का व्रत 10 जून शुक्रवार को होगा। इस पक्ष में ज्वर बुखार या अन्य तरह के संक्रमण से संबंधित बीमारियों के फैलने की आशंका है।
—————————————
आलेख….
पं.चेतन पाण्डेय
जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श
Aaj Ka Panchang-31 मई, 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं
Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तथा दिन मंगलवार है ।
