Delhi:दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA)के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच को देखने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो ट्रेनों के चलने के समय को बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) को अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला ग्राउंड, नई दिल्ली में होने वाले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो ने अपनी आखिरी ट्रेन के समय में मामूली बदलाव किया है। स्टेडियम वायलेट लाइन यानी कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर (वायलेट लाइन) पर दिल्ली गेट / आईटीओ मेट्रो स्टेशनों से सटा है। मैच खत्म होने के बाद इन नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर अचानक भीड़ की आशंका को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर अपनी आखिरी ट्रेन के समय को लगभग 30-45 मिनट बढ़ा दिया है इससे मेट्रो अतिरिक्त 49 यात्राएं करेगी। मेट्रो के समय परिवर्तन से दर्शक मेट्रो के जरिए अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन के समय का संक्षिप्त कार्यक्रम इस प्रकार है:
रेड लाइन (एल-1), रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा
रिठाला- 11 PM (पुराना समय)
न्यू बस अड्डा- 11 PM (पुराना समय)
रिठाला- 12:00 AM (नया समय)
न्यू बस अड्डा- 11:50 PM (नया समय)
यलो लाइन (एल-2) समयपुर बादली-हुड्डा सिटी सेंटर
समयपुर बादली- 11 PM (पुराना समय)
हुड्डा सिटी सेंटर- 11 PM (पुराना समय)
समयपुर बादली- 11:50 PM (नया समय)
हुड्डा सिटी सेंटर- 11:20 PM (नया समय)
ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर21-नोएडा इलेक्टानिक सिटी/वैशाली
द्वारका सेक्टर-21 (टू नोएडा)- 10:32 PM (पुराना समय)
वैशाली- 11 PM (पुराना समय)
नोएडा इलेक्टानिक सिटी- 10:52 PM (पुराना समय)
द्वारका सेक्टर-21 (टू वैशाली)- 10:50 PM (पुराना समय)
द्वारका सेक्टर-21 (टू नोएडा)- 11:10 PM (नया समय)
वैशाली- 11:30 PM (नया समय)
नोएडा इलेक्टानिक सिटी- 11:25 PM (नया समय)
द्वारका सेक्टर-21 (टू वैशाली)- 11:20 PM (नया समय)
ग्रीन लाइन इंद्रलोक-कीर्तिनगर
इंद्रलोक- 11 PM (पुराना समय)
कीर्तिनगर- 11 PM (पुराना समय)
बृह होशियार सिंह (टू इंद्रलोक)- 10:40 PM (पुराना समय)
बृज होशियार सिंह (टू कीर्तिनगर)- 10:46 PM (पुराना समय)
इंद्रलोक- 12:30 AM (नया समय)
कीर्तिनगर- 12:20 AM (नया समय)
बृज होशियार सिंह (टू इंद्रलोक)- 11:30 PM (नया समय)
बृज होशियार सिंह (टू कीर्तिनगर)- 11:35 PM (नया समय)
वायलेट लाइन कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह
कश्मीरी गेट- 11 PM (पुराना समय)
राजा नाहर सिंह- 10:36 PM (पुराना समय)
कश्मीरी गेट- 12:00 AM (नया समय)
राजा नाहर सिंह- 10:55 PM (नया समय)
पिंक लाइन मजलिस पार्क-शिव विहार
मजलिस पार्क- 11 PM (पुराना समय)
शिव विहार- 11 PM (पुराना समय)
मजलिस पार्क- 11:40 PM (नया समय)
शिव विहार- 11:40 PM (नया समय)
मेजेंटा लाइन जनकरपुरी वेस्ट-बॉटेनिकल गार्ड
जनकरपुरी वेस्ट- 11 PM (पुराना समय)
बॉटेनिकल गार्ड- 11 PM (पुराना समय)
जनकरपुरी वेस्ट- 12:40 AM (नया समय)
बॉटेनिकल गार्ड- 12:30 AM (नया समय)
ग्रे लाइन द्वारका-धांसा बस स्टेंड
द्वारका- 11 PM (पुराना समय)
धांसा बस स्टेंड- 11 PM(पुराना समय)
द्वारका- 1 AM (नया समय)
धांसा बस स्टेंड- 12:45 AM (नया समय)