Faridabad:अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ उपमंडल के एसडीजी क्लब द्वारा प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। क्लब का उद्घाटन 30 मई 2022 को हुआ था। यह संयुक्त राष्ट्र के 17 लक्ष्यों पर निर्धारित किया गया। जिनमें से महाविद्यालय ने चार लक्ष्यों को अपनाया है। यह व्याख्यान संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्य 5 लैंगिक समानता के तहत आयोजित किया गया।
व्याख्यान का विषय ‘समानता को खिलने दो’ था। डॉ. पुनीता हसीजा, अध्यक्ष, आईएमए, हरियाणा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रही। डॉ. रेखा सैन, (कार्यक्रम की संयोजक) ने उनका स्वागत किया और उनका परिचय दिया। डॉ.पुनीता हसीजा ने छात्राओं को लैंगिक समानता का अर्थ समझाया व उन्हें खुद को शिक्षित कर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें: 75 दिवसीय मेगा इवेंट के तहत सप्ताह के अंत में होंगे बड़े कार्यक्रम
उन्होंने वर्तमान युग में समाज में महिलाओं के महत्व और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता के बारे में बात की। उन्होंने सफल महिलाओं के कुछ उदाहरण देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया और यह भी बताया कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों के बराबर है।
उन्होंने दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि जैसी सामाजिक प्रथाओं को खत्म करने के लिए स्वयं में परिवर्तन लाने की आवश्यकता को विस्तार से बताया। व्याख्यान से कुल 55 छात्र लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का समापन सुश्री प्रिया अरोड़ा, समन्वयक, एसडीजी क्लब के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ।