Faridabad:उत्तरांचल मैत्री संघ, सेक्टर 55 ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपने सेक्टर के दर्जन भर पार्कों में सैंकड़ों पौधे लगाए। साथ ही आठ पार्कों में ऐसी पिट का निर्माण भी किया, जहां पेड़ों से गिरने वाले पत्तों की खाद बनाई जाएगी।
मैत्री संघ के प्रधान देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के अशोक, गुड़हल और फाइकस के पौधे लगाने का काम किया गया। इस पौधारोपण अभियान की शुरुआत क्षेत्र के प्रमुख श्रीराम पार्क से की गई। यहां लगभग 80 पौधे लगाए गए। सेक्टर के अन्य पार्कों में भी पौधे लगाए गए। साथ ही, आसपास रह रहे लोगों को पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेवारी भी सौंपी गई। इससे पहले उत्तरांचल मैत्री संघ की ओर से क्षेत्र के पार्कों की बेहतरी के लिए कई कार्यों को अंजाम दिया गया है। जैसे कि पार्कों की सफाई, सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण आदि।
ये भी पढ़ें: Faridabad: बिजली निगम की कार्यशैली से हेल्पलाइन नंबर 1912 फेल
इस कार्यक्रम में मैत्री संघ के संरक्षक दीपक कापड़ी अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी महासचिव महेश नौडियाल के अलावा गोपाल सिंह बिष्ट, एस बी शर्मा, सुरेंद्र रावत, लखन सिंह रावत, वीरेंद्र यादव, अनिल ,राकेश शर्मा, कमल पटेल, पुरख राम, वेद प्रकाश, चंद्रपाल, दुलीचंद, विनोद गौड़, कांता प्रसाद बहुगुणा, अशोक, करण, अरुण बिष्ट, दयाल सिंह रावत, प्रदीप सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह रावत, एस एम पांडे, पूरन सिंह रावत, सुरेश, पांडे, माली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।