हरियाणा स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप में वंशिका को द्वितीय स्थान

रतन कान्वेंट स्कूल की छात्रा वंशिका ने Haryana State Chess Championship 2022 में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर 16 वर्ष की आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Faridabad

Faridabad: रतन कान्वेंट स्कूल की छात्रा वंशिका ने हर बार की तरह हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप (Haryana State Chess Championship) 2022 में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने माता-पिता, विद्यालय और अपने राज्य का नाम रौशन करते हुए 16 वर्ष की आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्षीय कक्षा 6 की छात्रा वंशिका ने इस प्रतियोगिता में तीव्र बुद्धि कौशल से यह स्थान प्राप्त किया।

छात्रा वंशिका ने अपनी इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय को दिया। वंशिका ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के कारण ही वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं।

ये भी पढ़ें: अब भी गड्ढे नहीं भरे तो बरसातों में साबित होंगे जानलेवा

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने भी छात्रा कि इस जीत पर ख़ुशी जाहिर की और प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। दुनिया का ऐसा कोई मुकाम नहीं, जिसे मेहनत से हासिल न किया जा सके। छात्रा वंशिका की ही तरह सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में खेल  व संस्कृति सम्बन्धी प्रतियोगिताओ में आवश्यक उपकरणों को उपलब्ध कराकर उनकी रुचि व रुझान को प्रोत्साहित करेंगे।

छात्रा वंशिका की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन यशवीर सिंह डागर ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस प्रकार के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी वंशिका से सीख लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.