Aaj Ka Panchang : 02 February 2023 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं

आज 02 फरवरी दिन गुरुवार है। आज भीष्म द्वादशी है साथ ही आज गुरु प्रदोष व्रत भी है। आज गुरु प्रदोष के दिन भगवान महादेव की पूजा का विधान है।

न्यूज़ संस्कृति
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज 02 फरवरी दिन गुरुवार है। आज भीष्म द्वादशी है साथ ही आज गुरु प्रदोष व्रत भी है। आज गुरु प्रदोष के दिन भगवान महादेव की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देव गुरु बृहस्पति के कहने पर इंद्र देव ने वृत्तासुर को हराने के लिए भगवान महादेव की आराधना की थी, जिससे उन्हें युद्ध में जीत हासिल हुई थी।

आज भीष्म द्वादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि आज के दिन नारायण की पूजा करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि भीष्म द्वादशी के दिन पितामह भीष्म का अंतिम संस्कार किया या था। इस दिन पितरों का तर्पण करने का भी विधान है।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )

आज का अंग्रेजी दिनांक: 02.01.2023

विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : माघ
पक्ष: शुक्ल
तिथि : माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : आर्द्रा
योग : वैधृति
सूर्योदय : 07:09:00 AM
सूर्यास्त : 18:00:54 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : मिथुन राशि में।
आज का दिशा शूल : दक्षिण दिशा
आज का राहु काल : 13:56:28 से 15:17:57 तक

If you take less than six hours sleep then you may have these problems

Leave a Reply

Your email address will not be published.