Aaj Ka Panchang: आज 04 फरवरी दिन शनिवार है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा का विधान है। शनिवार के दिन किसी भी शनिमंदिर में जाकर पूजा अर्चना करे। यदि आप पर साढ़ेसाती या ढैय्या है तो आपको शनि पूजा जरूर करनी चाहिए। शनिदेव की पूजा में शमी के पत्ते, काला तिल, सरसों का तेल, नीले फूल, तिल का तेल आदि का प्रयोग करें।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की भी पूजा करते हैं। इस दिन आप पीपल को जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। आज के दिन शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से भी शनि दोष से राहत मिलती है। आज के दिन काला वस्त्र, कंबल, छाता, जूता चप्पल, काली उड़द का दान करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )
आज का अंग्रेजी दिनांक: 04.01.2023
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : माघ
पक्ष: शुक्ल
तिथि : माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी
दिन : शनिवार
नक्षत्र : पुनर्वसु
योग : प्रीति
सूर्योदय : 07:07:32 AM
सूर्यास्त : 18:02:43 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : कर्क राशि में।
आज का दिशा शूल : पूर्व दिशा
आज का राहु काल : 09:51:35 से 11:13:24 तक