Aaj Ka Panchang-07 अगस्त, 2022 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं

आज का खास : कल है सावन माह की अंतिम सोमवारी, भगवान भोलेनाथ के साथ श्री हरि विष्णु की पूजा का बनेगा खास संयोग

न्यूज़ संस्कृति
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: कल है सावन माह की अंतिम सोमवारी, भगवान भोलेनाथ के साथ श्री हरि विष्णु की पूजा का बनेगा खास संयोग

आज का पंचांग

आज का अंग्रेजी दिनांक: 07.08.2022
श्रीसंवत् २०७९ शक: १९४४
ऋतु – वर्षा
हिन्दी माह : श्रावण
पक्ष: शुक्ल
तिथि : दशमी
दिन : रविवार
नक्षत्र : अनुराधा
योग : ब्रह्म/ऐन्द्र
सूर्योदय : 05:28
सूर्यास्त : 06:32
सूर्य : कर्क राशि में।
चंद्रमा : वृश्चिक राशि में।
————————–
आज का दिशा शूल : पश्चिम।
————————–
आज का राहुकाल :
शाम 4:30 से 6:00 तक बजे।
—————————-
आज का पर्व-त्यौहार व मुहूर्त: प्रसूति स्नान, दीक्षा ग्रहण, वृक्षारोपण, लाल वस्त्र धारण, दत्तक पुत्र ग्रहण, वाहन क्रय, अश्लेषा नक्षत्र का द्वितीय चरण प्रारंभ।
—————————
आज का खास :

सावन का सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। शिव सभी दुखों को हरने वाले हैं। यही कारण है कि उनके लिए हर हर महादेव कहा जाता है। सावन सोमवार में जो लोग विधि और श्रद्धाभाव से व्रत-पूजा करते हैं, भगवान भोलेनाथ उनके कष्टों को अवश्य ही दूर करते हैं। पंचांग के अनुसार सावन का आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को है। इस दिन एक नहीं कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं, जो इस दिन के धार्मिक महत्व को बढ़ा रहे हैं। खासकर अंतिम सोमवारी पर इस बार श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रहा है। इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन संतान के लिए व्रत रखकर भगवान विष्णु से उन्नति, संपन्नता की कामना की जाती है। यानि इस दिन भगवान शिव के साथ साथ विष्णु जी की भी पूजा का उत्तम संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार शुभ और मांगलिक कार्यों को करने के लिए अभिजीत मुहूर्त को उत्तम माना गया है। अभिजीत मुहूर्त में किया गया कोई भी शुभ कार्य लाभप्रद होते हैं। 8 अगस्त 2022 को अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। जिन्हें संतान की समस्या है या जो दंपति संतान की प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उन्हें इस दिन अभिजीत मुहूर्त में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस दिन भगवान नारायण के लड्डू गोपाल स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना कर संतान गोपाल का जाप करने से भी पुत्र की प्राप्ति होती है। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो रही है उन्हें इस दिन हल्दी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
———————————

आलेख….
पं.चेतन पाण्डेय
जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श

Leave a Reply

Your email address will not be published.