Aaj Ka Panchang: आज 08 दिसम्बर दिन गुरुवार है। आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज अन्नपूर्णा जंयती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन मां अन्नपूर्णा प्रकट हुई थी। मां अन्नपूर्णा मां पार्वती का ही स्वरूप है। आज के दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।
आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। यदि गुरुवार के दिन पति और पत्नी साथ में व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु का पूजन करते हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है। गुरुवार के दिन हल्दी, पीले वस्त्र, चने की दाल, गुड़, पीतल, सोना आदि का दान करने से कुण्डली में उपस्थित गुरु दोष का शमन होता है।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )
आज का अंग्रेजी दिनांक: 08.12.2022
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : मार्गशीर्ष
पक्ष: शुक्ल
तिथि : मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष पूर्णिमा
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : रोहिणी
योग : साध्य
सूर्योदय : 07:08:00 AM
सूर्यास्त : 05:54:00 PM
सूर्य : वृश्चिक राशि में।
चंद्रमा : वृषभ में।
आज का दिशा शूल : दक्षिण दिशा
आज का राहु काल : 13:51 से 15:12 तक