Aaj Ka Panchang : आज 11 फरवरी दिन शनिवार है। आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा का विधान है। आज शनि आराधना करने से जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि शनिदेव कर्मों के आधार पर फल देते हैं जैसे आप कर्म करेंगे वैसा ही फल आपको प्राप्त होगा। यदि आप शनि साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रकोप में हो तो आपको मांसाहार, जुआ, झूठ, व्यभिचार, लालच आदि गलत कार्यों से दूर रहना चाहिए। यदि आप ऐसे किसी कर्म में लिप्त होते हैं तो फिर आप शनि देव की कुदृष्टि का शिकार होते हैं।
आज शनिवार के दिन शनिभगवान को नीले फूल, काला तिल, सरसों का तेल, आदि अर्पित करना चाहिए इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी प्रकार के कष्टों को दूर करते हैं। शनिदेव की महादशा में आपको मंदिर में जाकर छाया दान करनी चाहिए। इसके लिए एक कटोरे में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर उस तेल को शनिमंदिर में दान करना चाहिए। इसके अलावा आज के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन, दवाई, वस्त्र, कंबल, छाता, जूते, चप्पल आदि का दान भी करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )
आज का अंग्रेजी दिनांक: 11.01.2023
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : फाल्गुन
पक्ष: कृष्ण
तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
दिन : शनिवार
नक्षत्र : चित्रा
योग : शूल
सूर्योदय : 07:14:32 AM
सूर्यास्त : 6:33:00 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : कन्या राशि में।
आज का दिशा शूल : पूर्व दिशा
आज का राहु काल : 10:04 से 11:29 तक