Aaj Ka Panchang:आज का अंग्रेजी दिनांक: 19.05.2022
सौम्यायन सौम्यगोल: ग्रीष्म ऋतु
माह : ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण
तिथि : चतुर्थी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : मूल
योग : साध्य
सूर्योदय : 05:21
सूर्यास्त : 06:39
सूर्य : वृष राशि में।
चंद्रमा : धनु राशि में।
—————————————
आज का दिशा शूल : दक्षिण।
—————————————
आज का राहुकाल :
दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।
—————————————–
आज के पर्व-त्यौहार व मुहूर्त: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 10:24 बजे, रोगविमुक्ति स्नान।
————————————–
आज का खास….
आज उन जातकों को विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है, जिनका अपने क्रोध पर नियंत्रण कम ही रहता है। यह सावधानी उन्हें दो प्रकार से बरतनी है। पहली, किसी के भी उकसावे से आवेश में न आ जाएं, न तो वाणी द्वारा आवेश में आएं और न ही किसी क्रिया द्वारा। दूसरा, आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखें।
—————————————
आलेख….
पं.चेतन पाण्डेय
जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श