Aaj Ka Panchang : 24 December 2022 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं

आज 24 दिसम्बर दिन शनिवार है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से पौष मास के शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हो गया है।

न्यूज़ संस्कृति
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज 24 दिसम्बर दिन शनिवार है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से पौष मास के शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हो गया है। आज शनिवार के दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव की पूजा का विधान है। मान्यता है शनिवार का व्रत रखने और भगवान शनिदेव की पूजा करने से जीवन से सभी प्रकार के क्लेश और संकट समाप्त हो जाते हैं। शनिदेव की कृपा से व्यक्ति को कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलती है साथ ही लोहा, केमिकल आदि जैसे बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है।

शनिदेव को काले या नीले फूल, काला तिल, सरसों का तेल, काला वस्त्र अर्पित करके उनका पूजन करना चाहिए। आज के दिन गरीब लोगों को काला तिल, कंबल, छाता, लोहा आदि का दान करना शुभ माना जाता है। इससे साढ़े साती या ढैय्या के प्रभाव का शमन होता है। आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )

आज का अंग्रेजी दिनांक: 24.12.2022
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : पौष
पक्ष: शुक्ल
तिथि : पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
दिन : शनिवार
नक्षत्र : पूर्वाषाढ‍़ा
योग : व्रुद्धी
सूर्योदय : 07:17:00 AM
सूर्यास्त : 06:00:00 PM
सूर्य : धनु राशि में।
चंद्रमा : धनु राशि में।
आज का दिशा शूल : पश्चिम दिशा
आज का राहु काल : 09:58 से 11:18 तक

Saturday Remedies: शनिदेव की कृपा चाहते हैं तो करें ये उपाय, मिलेगी जीवन में कष्टों से मुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published.