Aaj Ka Panchang: आज 26 जनवरी दिन गुरुवार है। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का पर्व है। इस बार वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस एक साथ मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी के दिन से वसंत ऋतु का प्रारंभ होता है। इस दिन कामदेव और रति की भी पूजा की जाती है। आज के दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं। सरस्वती पूजा में पीले और सफेद फूल, गुलाल, अबीर, राजभोग, केसर आदि का अधिक उपयोग होता है। आज के दिन अबूझ मुहूर्त है, इसमें आप कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे कर सकते हैं। आज के दिन विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं।
आज गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। देव गुरु भी ज्ञान और विद्या के प्रतीक है। जिनकी कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं, उनको शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होती है। गुरुवार को व्रत रखने और गुरु देव बृहस्पति की पूजा में जातक की कुण्डली में मौजूद गुरु दोष का शमन होता है।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )
आज का अंग्रेजी दिनांक: 26.01.2023
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : माघ
पक्ष: शुक्ल
तिथि : माघ शुक्ल पक्ष पंचमी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : उत्तराभाद्रपदा
योग : शिव
सूर्योदय : 07:21:00 AM
सूर्यास्त : 06:22:00 PM
सूर्य : मकर राशि में।
चंद्रमा : मीन राशि में।
आज का दिशा शूल : उत्तर दिशा
आज का राहु काल : 14:14 से 15:37 तक