Aaj Ka Panchang : 28 December 2022 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, ग्रह दशा व अन्य विशेषताएं

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि तथा दिन बुधवार है।

न्यूज़ संस्कृति

Aaj Ka Panchang: आज 28 दिसम्बर दिन बुधवार है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज स्कंद षष्ठी व्रत है और आज के दिन महादेव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा का विधान है। भगवान कार्तिकेय की दक्षिण भारत में अधिक पूजा की जाती है।

आज बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा का विधान है। भगवान गणेश की पूजा से जीवन से सभी प्रकार के विघ्नों का नाश हो जाता है और अशुभ और अमंगल दूर होता है। भगवान गणेश की आराधना से बुद्धि, बल, सुख, धन और संपत्ति की वृद्धि होती है। आज के दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और सिंदूर अर्पित करते हैं। आज के दिन किसी गरीब को हरी मूंग, हरे वस्त्र, कांसे के बर्तन आदि का दान करना चाहिए जिससे कुण्डली में उपस्थित बुध दोष का शमन होता है और व्यापार और नौकरी में तरक्की होती है।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )

आज का अंग्रेजी दिनांक: 28.12.2022
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : पौष
पक्ष: शुक्ल
तिथि : पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी
दिन : बुधवार
नक्षत्र : शतभिषा
योग : सिद्धि
सूर्योदय : 07:18:00 AM
सूर्यास्त : 06:02:00 PM
सूर्य : धनु राशि में।
चंद्रमा : कुंभ राशि में।
आज का दिशा शूल : उत्तर दिशा
आज का राहु काल : 12:40 से 14:01 तक

New Year Resolution: साल 2023 में खुद से करें ये प्रॉमिस, जिन्हें अपनाकर आप आने वाली जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.