Aaj Ka Panchang: आज 04 जनवरी दिन बुधवार है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज बुध प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान महादेव की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रदोष के दिन व्रत करने से सभी तरह के ग्रह दोष और रोग मिट जाते हैं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आज आप भगवान गणेश को लाल वस्त्र, पीले फूल, अक्षत, धूप, दीप, धूर्वा, गंध, मोदक आदि अर्पित करें और उनका विधिविधान से पूजन करें। आज के दिन गणेश चालीसा का पाठ एवं गणेश मंत्रों का जाप करने से जीवन से सभी प्रकार के अमंगल दूर हो जाते हैं।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )
आज का अंग्रेजी दिनांक: 04.01.2023
विक्रम सम्वत : 2079
हिन्दी माह : पौष
पक्ष: शुक्ल
तिथि : पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
दिन : बुधवार
नक्षत्र : रोहिणी
योग : शुभ
सूर्योदय : 07:21:00 AM
सूर्यास्त : 06:07:00 PM
सूर्य : धनु राशि में।
चंद्रमा : वृषभ राशि में।
आज का दिशा शूल : उत्तर दिशा
आज का राहु काल : 12:44 से 14:05 तक
Rashami Desai Stylish look : Stylish photos of Rashmi Desai made fans crazy