CBSE 10th 12th Result 2022: 10वीं व 12वीं का परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी परिणाम में लड़कियों ने लड़कों से बढ़त कायम की है।

Delhi न्यूज़

CBSE Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी परिणाम में लड़कियों ने लड़कों से बढ़त कायम की है। बोर्ड ने परिणाम तो घोषित कर दिया है, लेकिन इस साल भी बोर्ड ने मेरिट सूची जारी नहीं की है। छात्रों के डिजिलॉकर खातों में परिणाम के दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं।

 

13 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

वर्ष 2021-22 में 12वीं के लिए 1444341 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 13 लाख से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 3.29 प्रतिशत ज्यादा है। 94.54 प्रतिशत लड़कियां और 91.25 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं में 2109208 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें कुल 19 लाख से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं में लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 1.41 प्रतिशत ज्यादा रहा है। 10वीं में कुल 95.21 प्रतिशत लड़कियां और 93.80 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE Class 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के रिजल्ट हुए घोषित

परिणाम से प्रिंसिपल हैं खुश

डॉ. मणिमाला रॉय

द्वारका स्थित बासवा इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मणिमाला रॉय ने बताया कि 12वीं के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप रहे। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हमारे विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम सभी छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। परिणाम में विद्यार्थियों की मेहनत व शिक्षकों की मेहनत का योगदान है।

परिणाम से सभी खुश

दीपशिखा

विकासपुरी स्थित कोलंबिया फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल दीपशिखा दांडू बताती हैं कि हमारे यहां का परिणाम शत प्रतिशत रहा। बच्चों ने अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के विषयों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर से बेहतर हो, इसके लिए स्कूल के सभी शिक्षक लगातार प्रयास कर रहे थे। परिणाम देखकर सभी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.