Darlings Movie Review In Hindi : डार्लिंग्स में आलिया भट्ट खेल रही हैं एक खतरनाक खेल जानिए क्या है फिल्म की कहानी

Darlings Movie Review In Hindi: आलिया भट्ट एक गजब की अदाकारा हैं, वे अपना हर किरदार दिलोजां से निभाती आई हैं, यही एक बड़ी वजह है आलिया ने बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया। आलिया भट्ट के लिए साल 2022 काफी खास रहने वाला है इसी साल उनकी और रणवीर कपूर से शादी हुई, […]

न्यूज़ मनोरंजन

Darlings Movie Review In Hindi: आलिया भट्ट एक गजब की अदाकारा हैं, वे अपना हर किरदार दिलोजां से निभाती आई हैं, यही एक बड़ी वजह है आलिया ने बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया। आलिया भट्ट के लिए साल 2022 काफी खास रहने वाला है इसी साल उनकी और रणवीर कपूर से शादी हुई, वो मां बनने वाली है और इसके अलावा आलिया ने इसी साल बतौर निर्माता अपने नए सफर की शुरुआत की है। आलिया भट्ट के अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले बनी फिल्म डार्लिंग्स आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। इसके अलावा आलिया भट्ट डार्लिंग्स में लीड रोल में भी नजर आएंगी। डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू, राजेश शर्मा और विजय मौर्य मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित है जिसमें एक पत्नी अपने पति के उत्पीड़न से तंग आकर उससे बदला लेती है। यह भी पढ़ें : Bollywood Movies Release In August 2022 : अगस्त के महीने में बॉलीवुड की ये फिल्में मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

फिल्म की कहानी

डार्लिंग्स फिल्म में मुंबई का एक मुस्लिम बहुल इलाका दिखाया गया है जहां आलिया भट्ट और विजय वर्मा रहते हैं। बदरू के किरदार में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं वहीं हमजा का रोल विजय वर्मा ने निभाया है। फिल्म की कहानी में बदरू का पति हमजा शराब पीता है और उसे पीटता है। बदरू पिटने के बावजूद अपने पति की सेवा करती है। बदरू की मां उसे बार बार समझाती है लेकिन बदरू बार बार हमजा को मौका देती रहती है। अचानक एक दिन सबकुछ बदल जाता है और बदरू अपनी मां के साथ कुछ ऐसा प्लान करती है कि अब टॉर्चर सहने की बारी होती है विजय की। फिर एक दिन हमजा गायब हो जाता है। फिल्म में आलिया भट्ट की मां का किरदार शेफाली शाह ने निभाया है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी काफी सधी हुई है। मजे की बात यह है कि घरेलू हिंसा जैसे मुद्दे पर बनी फिल्म आपको बोर नहीं करती। आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक गजब की अदाकारा हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी रियल लगती है।

यह भी पढ़ें : Mukesh Birthday Special : प्रदीप शर्मा, गायक मुकेश का एक ऐसा फैन जिसने अपना जीवन समर्पित कर दिया

डायरेक्टर जसमीत के रीन की यह पहली फिल्म में है। इस फिल्म की कहानी परवेज शेख ने लिखी है। फिल्म निम्न मध्यम वर्ग के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक स्थिति को दिखाती है। इस फिल्म में घरेलू हिंसा को दिखाया है । जसमीत के रीन का डायरेक्शन काफी अच्छा है। फिल्म पितृसत्ता के खिलाफ है। जसमीत ने स्टोरी को काफी अच्छा ट्रीटमेंट दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें : 20 Years Of Devdas : संजय लीला भंसाली की देवदास को हुए बीस साल, जानिए देवदास फिल्म के बारे में अनसुने किस्से

Leave a Reply

Your email address will not be published.