Dwarka: भविष्य बेहतर हो इसके लिए कल नहीं आज से ही प्रयास करें तो बेहतर होगा। द्वारका में रहने वाली महिलाओं की बेहतरी के लिए बने संगठन Assosiation Of Neighborrhood Ladies Get Together इस बात को बखूबी समझती है। संगठन बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में लगातार जुटी है।
इस क्रम में द्वारका सेक्टर 3 पॉकेट 16 स्थित आदर्श अपार्टमेंट में संगठन की महिलाएं पहुंची और वहां बच्चों से मुलाकात की। महिलाओं ने बच्चाें को पर्यावरण का महत्व समझाया। इसके बाद महिलाओं ने बच्चों से पर्यावरण के बारे में वे क्या सोचते हैं, इस पर बात की। संगठन की अध्यक्ष सिसली कोडियन बताती हैं कि हमें आश्चर्य हुआ कि बच्चे पर्यावरण के मसले पर काफी संदेवनदनशील विचार रखते हैं। उन्हें फिक्र होती है कि तेजी से हरियाली घट रही है। पेड़ पौधों का जितना ख्याल रखा जाना चाहिए, उतना ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ये सब बातें जानकर एक अच्छा अहसास हुआ कि यदि इन बच्चों को थोड़ा सा और जगाया जाए तो आने वाले समय में पर्यावरण के अच्छे प्रहरी बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Dwarka: भारी बारिश के कारण द्वारका का सेक्टर 8, डी ब्लॉक हुआ जलमग्न
यहां कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर चित्र बनाए। कुछ बच्चों ने पर्यावरण आधारित कुछ कविता और कहानी सभी को सुनाए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को गमले में लगे पौधे बतौर उपहार प्रदान किए गए। सभी ने इस इस बात का संकल्प लिया कि इन पौधों का पूरे मन से वे ख्याल रखेंगे।