फरीदाबाद। उत्कृष्ट उपलब्धि और समाजसेवा के लिए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा छह साल बच्ची श्रृष्टि गुलाटी को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टी फरीदाबाद में पहली बेटी बनी। अभी तक इस प्रकार का कोई भी प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र इतनी कम उम्र बेटी को नही मिला। श्रृष्टि द्वारा हाल ही में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 500 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आज इस नन्ही बेटी श्रृष्टि द्वारा हर घर तिरंगा अभियान भी शुरु कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। अनेक बार नन्ही श्रृष्टि ने ये साबित कर दिया कि सेवा ओर जज्बे के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता। विकास कुमार अरोड़ा द्वार आज अपने सेक्टर 21 स्थित कार्यालय में सृष्टी गुलाटी को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रृष्टि गुलाटी को समाज के लिए किए गए नेक कार्यों फेस मास्क वितरण, स्कूल और अन्य स्थानों पर सेनेटरी पैड, सेनिटाइजर, बेबी डाइपर वितरित करने आदि सेवा के कार्यो, उत्कृष्ट उपलब्धि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने और समाज मे एक नया आयाम स्थापित करने के लिए दिया गया। नन्ही श्रृष्टि द्वारा पुलिस आयुक्त विकास कुमार को मास्क, सेनिटाइजर, पक्षियों का सकोरा भेट स्वरूप प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें: Faridabad: रिहायशी इलाकों में अवैध गेट लगाकर लोगों के जीवन से हो रहा खिलवाड़
विकास कुमार अरोड़ा द्वारा दिया गया यह सम्मान फरीदाबाद में प्रथम बार किसी छोटी बेटी को दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि बेटी पर गर्व है। इसकी सफलता के पीछे माता पिता की मेहनत और लग्न है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि इतनी कम उम्र में श्रृष्टि की कामयाबी एक मिसाल है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा, पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह, मीना, पिता प्रवीन गुलाटी, रीडर योगेश, नारायण आदि उपस्थित रहे। सभी ने गौरव के इस पल को सराहा ओर आशीर्वाद दिया। श्रृष्टि को सम्मानित होते हुए देख पिता प्रवीन गुलाटी बहुत ही उत्साहित और गर्व महसूस कर रहे थे। प्रवीन गुलाटी ने कहा कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा श्रृष्टि को दिया गया यह सम्मान हर उन अभिभावकों को एक सीख देता है, जो बेटियां बोझ समझते है। बेटी बोझ नही बेटी एक दीपक है। जो सबको रोशन करती हैं।