Faridabad: नगर निगम की हड़ताल के कारण पिछले कुछ दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी। नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के एक्शन पदम भूषण बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद का निगम आयुक्त यशपाल यादव एवं पुलिस अधिकारियों और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया है। ऐसे में निगम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
निगम आयुक्त के कैंप कार्यालय में आयुक्त यशपाल यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में नगर निगम के एससी ओमवीर सिंह, एक्शन ओपी कर्दम, पदम भूषण नासवा, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपप्रधान कमला, डिप्टी जनरल सेकेट्री सुनील चिंडालिया, फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान समेत अन्य निगम कर्मचारी नेता मौजूद थे। वहीं पुलिस की तरफ से एसीपी मुनीष सहगल, सिटी थाना अध्यक्ष सत्यवान, पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह, बल्लभगढ़ बस अड्डा चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा उपस्थित थे।
बैठक में हुई आपसी सहमति के बाद नगर निगम के एक्सईएन पदम भूषण नासवा और उमेश शर्मा चौकी इंचार्ज, बल्लभगढ़ नगर निगम पर बैठे आंदोलनकारी कर्मचारियों के बीच आए और दोनों ने हाथ मिलाते हुए कहा कि सभी तरह के मनमुटाव खत्म हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन और निगम कर्मचारी मिलकर जनहित में कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें: Faridabad: नगर निगम की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए टूल डाउन हड़ताल के अध्यक्ष नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि गलतफहमी के कारण दो अधिकारियों में मनमुटाव हो गया था। जिसका बैठकर आज आपसी समझौता हो गया है। अब एक-दूसरे के प्रति किसी भी अधिकारी के मन में द्वेष नहीं है।
शास्त्री में पिछले 2 दिनों से चल रहे आंदोलन का समापन करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी जनहित में काम करें। ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं नगर निगम की तरफ से दी जा सके। शास्त्री ने निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सहित इस विवाद को निपटाने में भूमिका अदा करने वाले लोगों का नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।