Janakpuri:जनकपुरी स्थित व्यवसायिक केंद्र में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को तत्काल बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान दो महिलाएं बेसुध हो गईं। बचाव कार्य के दौरान अग्निशमन विभाग का एक कर्मी भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है इमारत में फंसे करीब 25 लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
बिजली के पैनल में लगी आग
जनकपुरी के बी 1 ब्लॉक में एक व्यवसायिक केंद्र हैं। यहां कई संस्थान हैं। बृहस्पतिवार को यहां सुबह एक इमारत में उपर जाने के लिए बनी सीढ़ी के पास भूतल में ही आग लग गई। आग की शुरुआत सीढ़ी के पास लगे बिजली के पैनल से हुई। आग इतनी तेज गति से उठी कि इसने पूरे पैनल को जला दिया। इस दौरान इमारत में धुआं काफी फैल गया। इमारत में मौजूद लोगों को इस धुएं का पता तब चला जब किसी ने दरवाजा खोला। इसके बाद इमारत में अफरातफरी फैल गई।
ये भी पढ़ें: जनकपुरी स्थित व्यवसायिक केंद्र में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। इस दौरान दो महिलाएं बेसुध हो गईं।
धुएं से घुटने लगा दम
इमारत में फंसे लोगों को धुएं से दिक्कत होने लगी। लोग बाहर नहीं निकल सकते थे क्योंकि आग सीढ़ी पर ही लगी थी। इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने यहां दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा और इमारत में फंसे लोगों को बारी बारी से बाहर निकाला। कुछ लोगों ने उपरी तलों पर स्थित कमरे में शीशे की खिड़कियों को तोड़ दिया ताकि धुआं बाहर निकल सके। कुछ लोग इमारत की छत पर गए और दूसरी इमारत के रास्ते बाहर निकले। वहीं कुछ लोगों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
जनकपुरी स्थित व्यवसायिक केंद्र में आग, दो महिलाएं घायल, एक दमकलकर्मी को भी आई चोट#Alert #BreakingNews pic.twitter.com/qcISkTH3T8
— CitySpidey (@cityspideyhindi) July 7, 2022