Mosquito problem in monsoon: मानसून के दौरान बेशक हमें तपती गर्मी और लू से राहत मिल जाती है, लेकिन मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। मानसून के दौरान सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारियां मलेरिया और डेंगू का एकमात्र कारण मच्छर ही होते हैं। मच्छरों के काटने पर लोगों को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए सिटी स्पाइडी में जानते हैं कि आप किन टिप्स को फॉलो करके मानसून के दौरान घर से मच्छरों को दूर रख सकते हैं। यह भी पढ़ें : Fig Benefits In Hindi: खाली पेट अंजीर खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान
पौधों का उपयोग
मच्छरों को घर से दूर भगाने का यह सबसे देशी तरीका है जो पुरातन काल से प्रयोग में लाया जा रहा है। कुछ ऐसे पौधे हैं जिनकी गंध से मच्छरों को दिक्कत होती है जैसे तुलसी का पौधा मच्छरों को खासा परेशान करता है। इतना ही नहीं यह मच्छरों को मारने के काम में भी आता है। तुलसी के पौधे को आप अपने मेन गेट के पास लगा सकते हैं इसके अलावा लेमन ग्रास, लेमन बाल्म, रोजमैरी और लैवेंडर ऐसे पौधे हैं जिनकी गंध से मच्छर घर से दूर रहते हैं। यह भी पढ़ें : तांबे के बर्तन में पानी पीने के मिलते हैं अनेकों लाभ
कपूर का प्रयोग
कपूर भी एक ऐसी ही चीज है जिसे मच्छरों को भगाने के लिए लम्बे समय से उपयोग में लाया जा रहा है। कपूर से बने कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं जिनका प्रयोग आप मच्छरों को घर से दूर करने में कर सकते हैं। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाली कपूर की टेबलेट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Health Tips: ये आयुर्वेदिक उपाय दिलाएंगे बढ़े हुए यूरिक एसिड से छुटकारा
ऑयल का प्रयोग
एक्सपर्ट की माने तो कई तरह के ऑयल हैं जिनकी खुशबू मच्छरों को रास नहीं आती जैसे लैवेंडर और टी ट्री ऑयल की गंध मच्छरों को परेशाान करती है। मानसून के दौरान इन ऑयल को अपने बदन पर लगाकर मच्छर भगाने का उपाय कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Banana Benefits: चौंक जाएंगे आप केले खाने के इतने सारे फ़ायदे जानकर!