गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो में लग रही हैं लम्बी कतारें

New Delhi: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में खासकर सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नतीजतन दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाली दिल्ली मेट्रो में लोगों की लंबी कतारे देखी जा सकती हैं। कई लोग ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं। मेट्रो में होने वाली […]

Delhi न्यूज़

New Delhi: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में खासकर सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नतीजतन दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाली दिल्ली मेट्रो में लोगों की लंबी कतारे देखी जा सकती हैं। कई लोग ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं। मेट्रो में होने वाली देरी के कारण लोग ट्विटर पर शिकायतें कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोमवार की शाम बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर कार्यालय समय के बाद यात्रियों की लंबी कतार लग गई। हालांकि, शाम करीब सवा छह बजे सिटी स्पाइडी ने बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर छह और पांच पर लोगों की लंबी कतार देखी। मेट्रो में चढ़ने में लगभग आधा घंटा लग गया।

लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन पर भी ऐसा ही नजारा था। सर्पीली कतार में खड़े लोग कहानी सुनाने के लिए काफी थे।

इसके पश्चात मंगलवार को डीएमआरसी ने ट्वीट करके बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है इसी वजह से लोगों को एक्सट्रा समय लग रहा है।

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा और तलाशी के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। कृपया अपनी यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय दें। आपका सहयोग अपेक्षित है। उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मेट्रो में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर वर्ष राष्ट्रीय पर्वों और त्योहारों से पूर्व सुरक्षा बढ़ाई जाती है। लेकिन इस समय राजधानी में कई वीआईपी मूवमेंट हो रहा है। इसके चलते लोगों को अभी से कतारों में लगना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.