Indirapuram: क्लाउडनाइन अस्पताल (Cloudnine Hospital) ने सिटीस्पाइडी वेब पोर्टल के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम ‘आई एम ए सुपरवुमन’ (I am a superwoman) का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य परिवार, सोसायटी और राष्ट्र के उत्थान में योगदान करने वाली शिप्रा सनसिटी (Shipra Suncity) की महिलाओं को सम्मानित करना था। इस कार्यक्रम के दौरान क्लाडनाइन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी अग्रवाल ने महिलाओं के साथ उनके स्वास्थ्य के मुद्दों पर संवाद सत्र का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध कार्यकर्ता और महिला मोर्चा, इंदिरापुरम की अध्यक्ष सुषमा गंगवार के सहयोग से किया गया था। शालिनी अग्रवाल ने महिलाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने लिए समय निकालने और अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
गौरतलब है कि महिलाओं के सम्मान और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए क्लाउडनाइन और सिटीस्पाइडी लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।