Noida नोएडा के थाना फेज 1 क्षेत्र में स्थित ई-19, सेक्टर 7 में प्लास्टिक मोल्डिंग बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लग गयी ये आग फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक के मटेरियल में लगी और तेजी से पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब दो-ढाई घंटे की कोशिशों के बाद आग की लपटों पर तो काबू पा लिया गया लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें: Noida: अब एप से मलेरिया और डेंगू के प्रकोप को काबू करेगा स्वास्थ्य विभाग
सीएफ़ओ अरुण कुमार ने बताया सेक्टर 7 में ई-19 स्थित ए वन प्लास्टिक मोल्डिंग नाम की इस फैक्ट्री में प्लास्टिक मोल्डिंग बनाने का काम किया जाता है। आग लगने की खबर सुबह 4 बजे मिली। पहले दो गाडि़यों को तुरंत मौके पर भेजा गया लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अन्य दो फायर स्टेशनों से गाड़ी मंगवाई गई। दो ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि बाकी आंकलन के बाद ही पता चल पाएगा आग लगने के कारण फैक्ट्री में कितने का नुकसान हुआ है।
प्लास्टिक मोल्डिंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाडि़यों ने ढाई घंटे के बाद काबू पाया#Noida #Fire #NoidaAlert #Noidabreaking pic.twitter.com/gK3kQZ279P
— CitySpidey (@cityspideyhindi) May 31, 2022