दिल्ली नगर निगम ने मध्य क्षेत्र में जीरो वेस्ट कॉलोनी अभियान की शुरुआत की

दिल्ली नगर निगम के मध्य क्षेत्र ने बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के लिए जीरो वेस्ट कॉलोनी  के लिए एक प्रतियोगिता अभियान की शुरुआत की है।

Delhi न्यूज़

Delhi: दिल्ली नगर निगम के मध्य क्षेत्र ने बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के लिए जीरो वेस्ट कॉलोनी  के लिए एक प्रतियोगिता अभियान (Zero Waste Colony campaign) की शुरुआत की है। इसके लिए क्षेत्र के आर डब्ल्यूए को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस मुहीम के पीछे क्षेत्र के स्वच्छता प्रबंधन में आरडब्ल्यूए की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है जिससे क्षेत्र में जनभागीदारी के आधार पर बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सके।

उपायुक्त मध्य क्षेत्र श्री दानिश अशरफ ने बताया कि निगम द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के आर डब्ल्यू ए के पंजीकरण के लिए एक गूगल फार्म जारी किया गया है जिसे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से भर कर जमा कराया जा सकता है। इसके साथ ही क्यू आर कोड बनाया गया है जिसको स्कैन करके भी गूगल फार्म भरा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा शुरू की गई यह सकारात्मक पहल माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत और स्वच्छ सर्वेक्षण दिशानिर्देश 2023 के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि इसके लिए, कॉलोनियों में कचरा बीनने वालों के एकीकरण, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक और ई-कचरा निपटान, आईईसी अभियान आदि के विभिन्न मॉडल हैं जिसके आधार पर यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi: लेन नियमों की अवहेलना पर परिवहन विभाग सतर्क, परिवहन मंत्री खुद उतरे सड़क पर

उपायुक्त ने कहा की शहरी स्थानीय निकाय अपशिष्ट प्रबंधन में नागरिकों की भागीदारी और उनकी भूमिका के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना चाहता है जिससे परिणामस्वरूप दिल्ली नगर निगम द्वारा यह रचनात्मक पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा की निश्चित रूप से सफाई प्रबंधन निगम का दायित्व है परन्तु सफाई व्यवस्था बनाये रखने रखने के लिए जन भागीदारी आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा की लोगों में साफ सफाई के प्रति व्यवहारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं और दिल्ली नगर निगम द्वारा शुरू की गई यह मुहीम इन्हीं प्रयासों की परिचायक है।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जीरो अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले आर डब्ल्यू ए को दिल्ली नगर निगम द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही अन्य आर डब्ल्यू ए को अच्छा प्रबंधन करने लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.