National Watermelon Day 2022 : गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। गर्मी का राजा कहे जाने वाले तरबूज सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता बल्कि ये सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। दुनियाभर में हर साल 3 अगस्त को Watermelon Day मनाया जाता है। आइए सिटी स्पाइडी डॉट इन में जानते हैं तरबूज खाने के अनूठे फायदे। हृदय का रखे ख्याल   तरबूज […]

न्यूज़ सेहत

नई दिल्ली। गर्मी का राजा कहे जाने वाले तरबूज सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता बल्कि ये सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। दुनियाभर में हर साल 3 अगस्त को Watermelon Day मनाया जाता है। आइए सिटी स्पाइडी डॉट इन में जानते हैं तरबूज खाने के अनूठे फायदे।

हृदय का रखे ख्याल

 

तरबूज के नियमित सेवन और इसका जूस पीने से ये खराब कॉलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है जो हृदय रोग का कारण बन सकता है। शोधों में पाया गया है कि तरबूज में साइट्रलाइन नामक पदार्थ होता है जो धमनियों में प्लाक जमने की समस्या को कम करता है। यह भी पढ़ें : हैरत में पड़ जाएंगे आप मौन के लाभ जानकर

शरीर को रखे हाइड्रेट

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है। गर्मियों में इसका सेवन आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है साथ ही यह डिहाइड्रेशन की समस्या जैसे कमरदर्द, चक्कर आना, मुंह सूखना आदि समस्याओं को कम करता है। यह भी पढ़ें : Tips For Eye Care During Monsoon In Hindi : मानसून के दौरान कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

इम्यूनिटी बढ़ाए

तरबूज में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही तरबूज में लाइकोपीन होता है जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। अस्थमा रोगियों के लिए तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह भी पढ़ें : वजन घटाना चाहते हैं तो ये सात फल होंगे आपके लिए मददगार

कब्ज की समस्या में राहत

तरबूज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और पानी होता है इसीलिए इसका सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति में खून की कमी हो तो नियमित रूप से तरबूज का जूस पीने से फायदा मिलता है। इसके साथ ही अगर आप तरबूज को चेहरे पर रगड़ते हैं तो इसे आपको चेहरे पर निखार आता है साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं। यह भी पढ़ें : Almond Milk Benefits In Hindi : बादाम दूध के सेवन से मिलते हैं सेहत को अनेक फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published.