Eat Right मेले में लोगों को मिली सही खानपान की जानकारी

कनॉट प्लेस में आयोजित सही खानपान को लेकर Delhi Food Safety Deptt की ओर ईट राइट मेला व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

Delhi न्यूज़

Delhi: Eat Safe, Eat Right यानि स्वच्छ खाइए, सही खाइए। कनॉट प्लेस में आयोजित सही खानपान को लेकर Delhi Food Safety Deptt की ओर ईट राइट मेला व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि बदल रही जीवनशैली में सही व स्वस्थ खानपान का अपना महत्व है। इस आयोजन में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग जुटे और खानपान से जुड़ी सही जानकारी एकत्र की। रैली को हरी झंडी दिल्ली की खाद्य सुरक्षा आयुक्त नेहा बंसल ने दिखाई।

बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों भारतीय खानपान व भारतीय व्यंजनों की उत्कृष्टता के बारे में बताया गया। यह बताया गया कि भारतीय खानपान में इतने प्रकार मौजूद हैं कि यदि उनका सही तरीके से इस्तेमाल हो तो कोई भी इंसान फिट रहने के साथ साथ बीमारियों से भी लंबी अवधि तक खुद को दूर रख सकता है। इस दौरान मोटे अनाज के बारे में भी लोगों को बताया गया। यहां मेले में भारत के विभिन्न अंचलों में प्रयुक्त खानपान से जुड़े स्टॉल लगाए गए थे। इनमें बिहार, राजस्थान, दिल्ली के स्टॉल पर लोगों का विशेष ध्यान था। पुरानी दिल्ली में किस जमाने में किस तरह के खानपान का दौर रहा, इसके बारे में भी लोगों को बताया गया।

यह भी पढ़ें: तीज पर पर्यावरण संरक्षण का लोग ले रहे संकल्प

ज्वार, बाजार से बनी खानपान की विभिन्न चीजों का यहां स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र था। यह भी बताया गया कि किस प्रकार खानपान से जुड़ी वस्तुओं में मामूली फेरबदल कर उसे पौष्टिक व संतुलित आहार में तब्दील किया जा सकता है। उदाहरण के तौर आटा के बारे में बताया कि गेहूं के आटे में यदि 20 प्रतिशत मात्रा मोटे अनाज के आटे की मिला दें तो इससे इसकी गुणवत्ता कई गुणा बढ़ जाती है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त नेहा बंसल ने बताया कि विभाग लोगों को जागरूक करने की दिशा में कई स्तरों पर प्रयास कर रहा है। जगह जगह नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को स्वच्छ खानपान के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.