Single-use plastic के इस्तेमाल पर रोक के लिए नज़फ़गढ़ में निकाली गई रैली

प्लास्टिक के उपयोग से मनुष्य और पर्यावरण के प्रति उत्पन्न होते ख़तरों को देखते हुए दक्षिण पश्चिम जिला प्रशासन द्वारा नज़फ़गढ़ बाज़ार में दुकानदारों व यहां खरीदारी करने आए लोगों को जागरूक किया गया।

न्यूज़

Single-use plastic का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए सही नहीं है। दक्षिण पश्चिम जिला प्रशासन की ओर से इस बात को ध्यान में रखते हुए नज़फ़गढ़ बाज़ार (Najafgarh market) में दुकानदारों व यहां खरीदारी के लिए आए लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता के लिए नज़फ़गढ़ के बाज़ारों में रैली भी निकाली गई। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा प्रशासन से भी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Credit: CitySpidey

रैली की शुरुआत नज़फ़गढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय से हुई, जो अनाज मंडी रोड, दिल्ली गेट, थाना रोड, राम बाज़ार होते हुए नज़फ़गढ़ की फिरनी रोड से गुज़री। रैली में हिस्सा ले रहे नज़फ़गढ़ के तहसीलदार विक्रम सिंह ने बताया कि अब समय आ गया है कि नज़फ़गढ़ के बाज़ारों को पूरी तरह सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से रोक दिया जाए। पहले भी इस दिशा में प्रयास हो चुके हैं, लेकिन इस बार हम उम्मीद करते हैं कि हमारा प्रयास कारगर होगा। ऐसा तभी होगा, जब लोग पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनेंगे और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Credit: CitySpidey

ये भी पढ़ें: इन गर्मियों में आपकी स्किन को आराम देंगे ये फैब्रिक

रैली के दौरान लोगों से प्लास्टिक के थैले की बजाय कपड़े से बने थैले के इस्तेमाल का आग्रह किया गया। इसके अलावा लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि वे मिट्टी से बर्तनों का इस्तेमाल करें।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान
सिंगल यूज़ प्लास्टिक का मतलब ऐसा प्लास्टिक है, जो एक ही बार इस्तेमाल के लायक हो। प्लास्टिक, प्लास्टिक की थैलियां, प्याले, प्लेट, छोटी बोतलें, स्ट्रॉ व कुछ पाउच सिंगल यूज़ प्लास्टिक हैं। इन्हें एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है। इस तरह की प्लास्टिक में जो रसायन होते हैं, उनका इंसान और पर्यावरण के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। प्लास्टिक की वजह से मिट्टी का कटाव काफी अधिक होता है। इस का रसायन बारिश के पानी के साथ जलाशयों में भी जाता है, जो काफी खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.