Noida: तूफ़ानी बारिश से राहत, पर उखड़े पेड़ों से हुआ नुकसान भी भरपूर

तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, पर कई पेड़ उखडे। दो दिन तक बारिश की संभावना है।

न्यूज़
Relief from stormy rain, but the damage caused by uprooted trees is also plentiful

Noida: तेज़ हवाओं के साथ अलस सुबह से ही हो रही बारिश ने Noida, Greater Noida के जलते तापमान को गिरा दिया है और मौसम सुहाना हो गया है। एक महीने से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन यह अभी भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 दिनों तक मौसम के ऐसा ही बने रहने की सम्भावना है और बारिश भी लगातार होगी। एक महीने से भीषण गर्मी की मार झेल रहे नोएडा, ग्रेटर नोएडा वासियों को मौसम में अचानक आए बदलाव से राहत मिली है। यहां का तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंच गया था। तेज़ धूप के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे थे, लेकिन अचानक मौसम ने करवट करवट ली और शनिवार शाम आंधी के साथ से ही छिट-पुट पर बारिश शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: Noida: स्कूली बच्चे सिखाएंगे पेरेंट्स को यातायात-अनुशासन

रविवार को सुबह से ही तेज़ आंधी के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। हालांकि प्रदूषण के स्तर पर अभी भी स्थिति को बहुत सुखद नहीं आंका गया है। कई जगह तेज़ आंधी से पेड़ उखड़ गए हैं। तेज़ हवाओं के साथ बारिश से यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी लेकर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।

बीते रविवार को नोएडा का एयर यूआई 209 और ग्रेटर नोएडा का 2012 दर्ज किया गया था, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। अब तेज़ हवाओं और बारिश के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण नियंत्रित होता है।

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि 24 तारीख तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज हो रही बारिश से तापमान अगले तीन-चार दिन तक कम बना रहेगा और लोगों को लू से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने 23 मई और 24 को तेज़ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन आंधी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.