Dwarka: द्वारका में महिलाओं के उत्थान के लिए बनी संगठन एसोसिएशन आफ नेबरहुड लेडीज गेट टूगेदर के तत्वावधान में सेक्टर 23 स्थित सामुदायिक भवन में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें न सिर्फ सेक्टर 23 बल्कि उपनगरी के विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं और एक दूसरे को तीज की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपनी प्रतिभा मंच पर प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं ने भी इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए ड्रेस कोड तय था। महिलाओं को यहां हरा, लाल व पीला रंग का परिधान पहनकर आने को कहा गया था। यह भी पढ़ें : ताज़गी का एहसास जुटाइए बजट फ्रैंडली होम मेकओवर से
कई तरह की प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान गणपति वंदना, नृत्य- संगीत, तंबोला सहित अनेक आयोजन हुए। इसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। कई महिलाएं बच्चों को भी साथ लेकर आई थी, जहां बच्चों ने भी उत्साह से मां के साथ प्रतिभा प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सभी की तालियां बटोरी। यह भी पढ़ें : Kargil Vijay Diwas : कारगिल युद्ध के 23 साल बाद भी कैप्टन अखिलेश सक्सेना के पास हैं उस युद्ध की ज्वलंत यादें
महिला सशक्तिकरण का प्रतीक
एसोसिएशन की अध्यक्ष सिसली कोडियन ने कहा कि तीज के बहाने यह आयोजन भले ही किया गया हो, लेकिन इस तरह के आयोजन समय समय पर होने चाहिए। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। आयोजन में सहभागिता से महिलाओं में धीरे धीरे नेतृत्व की भावना जागती है। जो अंत में उनके व्यक्तित्व में निखार लेकर आता है। यह भी पढ़ें : गुरुद्वारा बंगला साहिब : इंसानियत की इबादतगाह
महिलाओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में जिन महिलाओं ने हिस्सा लिया, उनमें जबरदस्त उत्साह नजर आया। नीरू गुप्ता, मिनी जार्ज, आशा वाष्र्णेय सहित अनेक महिलाओं ने इस आयोजन की जमकर तारीफ की।