India’s best tourist places : हम सभी मानते हैं कि दोस्तों या परिवार के साथ कहीं ट्रिप पर जाना मज़ेदार हो सकता है, लेकिन सोलो ट्रिप के रोमांच का अपना ही अनुभव होता है। अकेले किसी सफ़र पर निकल पड़ना एक ऐसी यात्रा साबित हो सकता है, जो आपको अपने-आप तक ला सकती है। यह यात्रा अपने-आप को जानने के लिए बेहतर उपाय हो सकती है।
सोलो ट्रिप पर जाना आपको यह नियंत्रण देता है कि आप अपनी यात्रा कैसे करना चाहते हैं। ऐसी ट्रिप पर आप नए लोगों से मिलेंगे, नई कहानियां सुनेंगे और नए अनुभव प्राप्त करेंगे। यदि आप महिला हैं तो आपको यात्रा पर जाने से पहले उस स्थान की सुरक्षा से जुड़ी ज़रूरी जानकारियों के बारे में पता कर लेना चाहिए।
हमने कुछ ऐसे स्थानों की एक सूची तैयार की है, जो महिलाओं के लिए रोचक भी साबित हो सकते हैं और अपेक्षाकृत सुरक्षित भी।
मंदिरों का शहर हम्पी (Hampi)
तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित हम्पी को सोलो ट्रिप के लिए बेहतर स्थानों में से एक माना जाता है। हम्पी को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है और इस जगह में 500 प्राचीन मंदिर हैं। ये मंदिर देखने में बहुत सुंदर हैं। यहां एक अद्भुत बाजार भी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा शहर भी है।
ये भी पढ़ें : ऋषिकेश : प्रकृति की गोद में अध्यात्म का प्रवेश द्वार
मनाली (Manali)
यह स्थान दो पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हुआ है। जंगल की हरियाली, नदी का साफ नीला जल, सुबह और शाम का आश्चर्यचकित कर देने वाला नज़ारा। यह सब सुनिश्चित करेगा कि आपके पास अपने जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक है। आप यहां कुछ साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकती हैं। मनाली में संग्रहालयों और मंदिरों में जाने के अलावा आप स्थानीय भोजन करना न भूलें। साथ ही, यदि आप चाहें तो पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और बाइकिंग जैसे रोमांचकारी खेलों का आनंद भी ले सकती हैं।
शिलांग, पूरब का स्कॉटलैंड (Shillong)
शिलांग, जिसे ‘पूरब का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है, मेघालय की खूबसूरत राजधानी है। शिलांग में आप पहाड़ों से खूबसूरत नज़ारों का आनंद ले सकती हैं। झरनों में स्नान कर सकती हैं और झीलों के पास आराम कर सकती हैं।
पुष्कर (Pushkar)
यह छोटा और खूबसूरत शहर है। दुनिया का सबसे बड़ा पशु मेला भी यहीं लगता है। यहां का पारंपरिक लोक नृत्य, ऊंट की सवारी, पारंपरिक व्यंजन और जादू के शो लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां के बाजार पारंपारिक कपड़ों और हस्तनिर्मित जूतियों तथा अन्य सामानों से भरे रहते हैं।
झीलों का शहर उदयपुर (Udaipur)
इस शहर की खूबसूरती बेमिसाल है। अद्भुत वास्तुकला और मंत्रमुग्ध कर देने वाले मंदिरों व झीलों के कारण उदयपुर को राजस्थान के रत्न के रूप में भी जाना जाता है। आप झील के किनारे बैठ कर अद्भत नजारों का आनंद ले सकती हैं। यहां के स्थानीय बाजार और स्ट्रीट फूड आपकी यात्रा को और मजेदार बना देंगे।
दुनिया की योग राजधानी ऋषिकेश (Rishikesh)
यह शहर हिमालय की तलहटी में गंगा नदी के किनारे बसा है। यह अपने मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है और इसे ‘योग की राजधानी’ के रूप में भी प्रसिद्धि मिली हुई है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि यहां परोसे जाने वाला भोजन काफी मज़ेदार है, क्योंकि यहां बहुत सारे विदेशी आते हैं। यहां आप लोकप्रिय गंगा आरती में शामिल होना न भूलें। राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन, बाइकिंग और कैपिंग जैसी गतिविधियां आपकी यात्रा को और रोमांचकारी बना देते हैं।
पांडिचेरी, पूरब का फ्रेंच रिवेरा (Puducherry)
पांडिचेरी को सफेद शहर के रूप में भी जाना जाता है, औपनिवेशिक संरचना से सुशोभित बोगनवेलिया की दीवारें आकर्षक पीले रंग से सुशोभित हैं। यह शहर पारंपरिक फ्रांसीसी वास्तुकला का आदर्श उदाहरण है। यह अद्भुत फ्रेंच व्यंजनों का आनंद लेने के लिए भी आदर्श स्थान है।